२०१० के वर्ष में यह इवेंट हुई थी।
दिगंबर जैन समाज के सार्वजनिक एवं धार्मिक महत्व के लिए निर्माणाधीन शीतल तीर्थ पर नए गमलों में फुलवारी खिलाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।
चतुर्थ पट्टाचार्य श्री योगीन्द्र सागर जी म सा जिन्हे बालाचार्य का सम्बोधन लम्बे समय तक प्राप्त रहा की कल्पना से वृद्ध सन्ताश्रम की स्थापना का कार्य यहां प्रारम्भ हुआ है।
आज २०१६ में गौशाला , अश्वशाला , क्षेत्रपाल मंदिर , धरणेंर्द्र - पद्मावती मंदिर , मरुदेवी आहारशाला , इत्यादि प्रकल्प हैं। जबकि कैलाश पर्वत , समाधिस्थ गुरुदेव योगीन्द्र सागर जी का मंदिर तैयार होने को है।
धार्मिक विचारों में विभिन्न आस्था के बावजूद ग्रुप सदस्यों ने यहाँ पारिवारिक रूप से उपस्थित होकर पौधे लगाए तथा गुरुदेव का आशीर्वाद लिया था।
यादों के साये से पर्यावरण को यह समर्पित कार्यक्रम आपके समक्ष है। उम्मीद है कुछ नया महसूस करेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें