सोमवार, 21 मार्च 2016

"विश्व जल दिवस"

Now after the day of forest
We are taking responsibility for water.

संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1992 में
"पर्यावरण तथा विकास का संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन" 22 मार्च को आयोजित किया था।
UNCED : United Nations Conference for Environment & Development
.
जिस पर सन् 1993 में पहली बार 22 मार्च को पूरे
विश्व में "जल दिवस" के मौके पर जल के संरक्षण और रखरखाव पर जागरूकता फैलाए जाने का काम सम्पादित हुआ।

आज 1.5 अरब लोगों तक शुद्ध पानी पंहुच नहीं पा रहा है जो मोटे तौर पर 10 में से 2 व्यक्तियों को प्रभावित कर रहा है।

प्राकृतिक संसाधन दूषित न हों और पानी व्यर्थ न गंवाया जाए इसका प्रण लेने का यह दिन है।

हमारी पृथ्वी पर एक अरब 40 घन किलोलीटर पानी है। इसका 97.5 प्रतिशत समुद्र में है। 1.5 प्रतिशत बर्फ के रूप में संचित है। एक प्रतिशत पानी नदी, सरोवर, झरने, झील, कुओं में होकर पीने लायक है।

इस 1 प्रतिशत जल का 60वां हिस्सा खेती और उद्योग की खपत में हो रहा है जबकि 40 वां हिस्सा पीने, नहाने, साफ़ सफाई आदि में उपयोग में आता है।

जल बचाएं
जीव बचाएं
जीवन बचाएं


1 टिप्पणी: