शनिवार, 2 अप्रैल 2016

Lesser Florican






लीख / खरमोर
Lesser Florican
Sypheotides indica (J.F.Miller)

खरमोर यह नाम कैसे पड़ा यह तो कहा नहीं जा सकता लेकिन रतलाम राज्य की सैलाना रियासत के गज़ट में जो अंग्रेजी हुकूमत के दौरान छापा जाता था इस पक्षी का नाम सरमोर  लिखा जाता था।  मोर के सामान कलंगी की शोभा पाने वाले इस पक्षी को काफी बड़े क्षेत्र में देखा जाता था।  कर्णाटक, आन्ध्र , राजस्थान, महाराष्ट्र , मध्यप्रदेश आदि राज्यों में इसकी उपस्थिति रहा करती थी। मुर्गी के सामान कद वाले इस पक्षी की संख्या अब लुप्तप्रायः सी है।  सारे देश में इनकी संख्या महज १५० होना अपने आप में निश्चित ही चिंता जनक है। पक्षी विज्ञानं के क्षेत्र में डॉ सलीम अली का नाम सम्मान से लिया जाता है। उन्होंने इसकी संख्या बढ़ाने के बारे में चिंता करते हुए अभ्यारण्य बनाए जाने की मंशा व्यक्त की।  रतलाम जिले की सैलाना तहसील के आम्बा, शिकारबाड़ी वन क्षेत्र को इसमें अधिसूचित किए जाने की कार्यवाही हुई। निर्माण से लेकर २००६ तक इनकी संख्या को अधिकतम २१ दर्ज़ किया जाता रहा। बर्ड्स वाचिंग ग्रुप ने सामान्य जनता में रूचि बढ़ाने में योगदान किया। संस्थापक की हैसियत से मुझे वन विभाग ने मानसेवी जिला वन्य प्राणी अभिरक्षक बनने की मंशा से अवगत करते हुए मुझे आवेदन लगाने को कहा और इस तरह मेरी नियुक्ति राजयपाल महोदय की अधिसूचना से सितम्बर 2006 से कर दी गई।  आसपास के इलाकों तथा अभ्यारण्य का जायजा लेने के बाद महसूस हुआ की जो खएमोर उस इलाके में आते हैं वे तो गणना में शामिल हो जाते हैं लेकिन वे जो अधिसूचित क्षेत्र के बाहर कहीं ठहरते हैं उन्हें नोटिस में नहीं लिया जा रहा है। स्थापना के समय से स्थापित पुरस्कार राशि बांटने में भी विभाग निर्देशों की परवाह कर रहा है। जबकि इसकी कोई आवश्यकता नहीं है और यह जिले के अधिकारी द्वारा दे दी जानी चाहिए। पुरस्कार के बारे में निश्चित मार्गदर्शन भी दिया गया है जिसमे किसी व्यक्ति के खेत में दिखने की सूचना होने पर उसे विभाग द्वारा जांचे जाने के बाद 1000 रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जाए।  यदि पक्षी अपनी गतिविधि लगातार बनाए रखता है तो उसे 2000 रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जाए।  इसी तरह अण्डे के खोल या कवच मिल जाने पर रूपए 5000 दिए जाने के प्रावधान हैं। खरमोर जो बारिश के दिनों में आता है और जुलाई से सितम्बर तक यहाँ रहता है को देखना एक शानदार अनुभव है।  कुछ २ से ढाई मीटर की जम्प और मेंढक सी टर्राहट वाले इस पक्षी को देखने के लिए सवेरे और शाम का ठंडा मौसम अनुकूल रहता है।  अब इसे देखने के लिए वाच टावर निर्मित किया जा चूका है।  ऊंचाई से हरियाली भरा मैदान सुकून और प्रकृति से नजदीकी का आलिंगन कराता है तब ऐसे में इस परिंदे की प्रणय लीला और भी मदमस्त आभास कराती है। 

1 टिप्पणी: